Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeअपराधUTTARAKHAND NEWS:चोरी की वारदातों में शामिल संदिग्ध पर कार्रवाई, अस्पताल में चल...

UTTARAKHAND NEWS:चोरी की वारदातों में शामिल संदिग्ध पर कार्रवाई, अस्पताल में चल रहा इलाज…

UTTARAKHAND NEWS: पुलिस और संदिग्ध चोर के बीच मुठभेड़

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस और एक संदिग्ध चोर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया है।पुलिस के अनुसार, डोईवाला-हर्रावाला क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन्हीं मामलों में शामिल एक संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक टैक्सी नंबर की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की।

UTTARAKHAND NEWS: देवभूमि में गहराता सड़क हादसों का संकट:बढ़ते आंकड़े और टूटती सांसें…

UTTARAKHAND NEWS: आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी हो रही है पड़ताल
पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन छोड़कर भागने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments