Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeअपराधUTTARAKHAND NEWS: देवभूमि में गहराता सड़क हादसों का संकट:बढ़ते आंकड़े और टूटती...

UTTARAKHAND NEWS: देवभूमि में गहराता सड़क हादसों का संकट:बढ़ते आंकड़े और टूटती सांसें…

UTTARAKHAND NEWS : देवभूमि उत्तराखंड में सड़क हादसे गंभीर चिंता का विषय

देवभूमि उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं..जो एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में राज्य में कुल 1594 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 983 लोगों की मौत हुई और 1427 लोग घायल हुए। वहीं 2023 में 1520 हादसों में 946 मौतें और 2022 में 1516 दुर्घटनाओं में 958 लोगों की जान गई। यानी साफ है कि हर साल हादसों और मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अगर् 2025 की बात की जाए तो अभी आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है पर अनुमान के आधार पर 2000 से ज्यादा लोंगों की जान गई है.

UTTARAKHAND NEWS: रुद्रपुर में ऑनलाइन बिरयानी ऑर्डर को लेकर विवाद…

UTTARAKHAND NEWS : सबसे बड़ी वजह रेश ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग

रिपोर्ट के अनुसार इन हादसों के पीछे सबसे बड़ी वजह रेश ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग है. जो करीब 90% मामलों में जिम्मेदार पाई गई है। इसके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और लापरवाही भी बड़े कारण हैं। लगातार बढ़ती पर्यटकों और यात्रियों की संख्या के बीच यह सवाल खड़ा होता है कि क्या सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त हैं? ऐसे में जरूरत है सख्त नियमों और जागरूकता की, ताकि इन हादसों को रोका जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments