UTTARAKHAND NEWS : सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीधे मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जाखन क्षेत्र में फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक से पहले ही स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए जमीनी हकीकत दिखाई। उन्होंने पाया कि अंडरग्राउंड बिजली लाइन के कार्य के बाद फुटपाथ को ठीक से बहाल नहीं किया गया, जिससे टाइल्स धंस गई हैं और आम लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए।
UTTARAKHAND NEWS:चोरी की वारदातों में शामिल संदिग्ध पर कार्रवाई, अस्पताल में चल रहा इलाज…
UTTARAKHAND NEWS :अपने मोबाइल से अधिकारियों को दिखाई हकीकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की समस्याओं को केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर हल किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेशभर में ऐसे मामलों की पहचान कर अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से ही अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है।


