UTTARAKHAND NEWS : मसूरी में बढ़ा राजनीति का पारा
राजनीति के बारे में कहा जाता है कि काम अगर बिना लिए हो सकता है तो नाम लेने की जरूरत क्या है.आपको बता दें दोे दिन पहले सुनिल उनियाल गामा ने तंज कसते हुए गणेश जोशी पर कहा था कि मसूरी बीजेपी की सीट है, किसी व्यकित विशेष की नही. जिसको लेकर आज गणेश जोशी ने बिना नाम लिए तंज के लहजे में कहा कि मसूरी को नेता की नहीं जनसेवक की जरूरत है. आपको बता दें आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मसूरी की राजनीति में हलचल तेज होती नजर आ रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए खुद को क्षेत्र का सबसे प्रभावी जनसेवक बताया। उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता एक ईमानदार और सक्रिय प्रतिनिधि चाहती है, और वे इस जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं।
UTTARAKHAND NEWS : राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर भी तीखी टिप्पणी
पत्रकारों से बातचीत में गणेश जोशी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता को लेकर भी सख्त बयान दिया, जिससे सियासी माहौल और गर्म हो गया है। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।मसूरी सीट पर 2027 चुनाव को लेकर कई नए चेहरे भी सामने आ रहे हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।


