UTTARAKHAND NEWS : हल्द्वानी में कर्मचारियों का हंगामा
नोएडा के कर्मचारियों बाद वेतन बढ़ाने की मांग अब उत्तराखंड के हल्द्वानी तक पहुंच चुकी है.आपको बता दें मदरसन कंपनी में कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन ₹20,000, 8 घंटे की शिफ्ट, निकाले गए कर्मचारियों की वापसी और ओवरटाइम का उचित भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। कंपनी गेट के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रबंधन पर आर्थिक शोषण, मनमानी और अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारियों का कहना है कि काम के दौरान पानी पीने और वॉशरूम जाने तक पर टोका जाता है, जबकि कई बार उनसे तय समय से अधिक काम लिया जाता है।
UTTARAKHAND NEWS:पहाड़ जीतने की तैयारी में कांग्रेस,चल रहा है आंतरिक सर्वे…
UTTARAKHAND NEWS: कर्मचारियों ने रखी ये मांग
कर्मचारियों ने कंपनी बसों के खराब रखरखाव, चालकों के अनुचित व्यवहार और सुरक्षा संबंधी खामियों पर भी नाराजगी जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की मौजूदगी में कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता कराने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन फिलहाल कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।


