Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS:पहाड़ जीतने की तैयारी में कांग्रेस,चल रहा है आंतरिक सर्वे...

UTTARAKHAND NEWS:पहाड़ जीतने की तैयारी में कांग्रेस,चल रहा है आंतरिक सर्वे…


UTTARAKHAND NEWS: पहाड़ी सीटों पर कांग्रेस का जोर

उत्तराखंड की पिछली विधानसभा चुनाव में पहाड़ी क्षेत्रों की 24 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटों पर जीत मिली थी। अब इसी हार से सबक लेते हुए कांग्रेस ने पहाड़ी सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी ने इन इलाकों में ज़मीनी सर्वे शुरू कर दिया है, ताकि मजबूत और जीतने वाले उम्मीदवारों की पहचान की जा सके।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस बार टिकट वितरण में केवल जिताऊ उम्मीदवारों को मौका मिलेगा और किसी भी तरह की गुटबाजी या सेटिंग नहीं चलेगी।

UTTARAKHAND NEWS: सिंचाई विभाग की जमीन पर चला बुलडोजर….

UTTARAKHAND NEWS:राजधानी या क्षेत्रीय संतुलन जैसे मुद्दे भी चर्चा में

इसी योजना के तहत गणेश गोदयाल ने सरकार आने पर गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने का वादा भी किया हैउनके इस बयान को संगठन में अनुशासन और जीत की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस पहाड़ों में अपनी खोई पकड़ वापस पाने के लिए बड़े वादों और स्थानीय मुद्दों पर दांव खेल सकती है। इसी क्रम में गढ़वाल-कुमाऊं क्षेत्रों के लिए अलग राजधानी या क्षेत्रीय संतुलन जैसे मुद्दे भी चर्चा में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments