Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS:सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार बुला सकती है विधानसभा का विशेष...

UTTARAKHAND NEWS:सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार बुला सकती है विधानसभा का विशेष सत्र…..

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है।भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को बड़ा राजनीतिक इवेंट बनाने की तैयारी में है। पार्टी इसे महिला सम्मान और महिला आरक्षण से जुड़े बड़े मुद्दे के रूप में जनता के बीच ले जाने की रणनीति पर काम कर रही है।सूत्रों के अनुसार, प्रदेश सरकार इस विषय पर विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। इस सत्र के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े घटनाक्रम पर निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार इस मुद्दे पर अपना स्पष्ट राजनीतिक संदेश देना चाहती है।

UTTARAKHAND NEWS: जिला और ब्लॉक स्तर पर भी बैठकों का आयोजन

बताया जा रहा है कि केवल विधानसभा स्तर ही नहीं, बल्कि जिला और ब्लॉक स्तर पर भी बैठकों का आयोजन कर निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। बीजेपी संगठन को निर्देश दिए जा सकते हैं कि इस विषय को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए और महिला कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जोड़ा जाए। सूत्रों की मानें तो विधानसभा सत्र से पहले प्रदेश भर में आक्रोश रैलियां निकालने की भी तैयारी है। इन रैलियों के जरिए पार्टी विपक्ष पर हमला बोलेगी और महिला अधिकारों के मुद्दे को जन आंदोलन का रूप देने की कोशिश करेगी।हालांकि, अभी तक सरकार या बीजेपी की ओर से इस पूरे कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

UTTARAKHAND NEWS:हल्द्वानी में कर्मचारियों का हंगामा,जानें वजह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments