Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS:भूकंप के झटकों से दहशत में लोग,उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें,एक...

UTTARAKHAND NEWS:भूकंप के झटकों से दहशत में लोग,उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें,एक नजर में…

UTTARAKHAND NEWS:महिला आरक्षण बिल पर सीएम ने विपक्ष को घेरा

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रेसवार्ता में महिला आरक्षण बिल के विरोध पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बिल का विरोध नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति का अपमान है।सीएम धामी ने कहा कि सरकार महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने विपक्ष से महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की।

UTTARAKHAND NEWS: भूकंप के झटकों से लोग दहशत में

Uttarakhand के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। एक घंटे के भीतर तीन बार धरती डोलने से लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई।हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है

UTTARAKHAND NEWS: मां गंगा और यमुना के जयकारों से गूंजा

उत्तराखंड: Akshaya Tritiya के शुभ अवसर पर Char Dham Yatra का विधिवत आगाज हो गया। Gangotri Temple और Yamunotri Temple के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिरों में मां गंगा और मां यमुना के जयकारों से पूरा धाम क्षेत्र गूंज उठा। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और यात्रा को लेकर उत्साह नजर आया।

UTTARAKHAND NEWS: मदरसों पर सीएम धामी सख्त

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मदरसों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मदरसों में Uttarakhand Board of School Education का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।सीएम धामी ने स्पष्ट कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले मदरसों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने संकेत दिए कि मानकों पर खरे न उतरने वाले मदरसों को बंद भी किया जा सकता है

UTTARAKHAND NEWS: चारधाम यात्रा के साथ चुनावी अभियान की तैयारी

Indian National Congress ने चारधाम यात्रा के साथ चुनावी अभियान की तैयारी भी तेज कर दी है। पार्टी आगामी 27 अप्रैल से Char Dham Yatra पर निकलेगी। यात्रा के दौरान Badrinath Temple और Kedarnath Temple के दर्शन किए जाएंगे।
साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी

UTTARAKHAND NEWS:न्यूज पेज की खबर का बड़ा असर,विभाग ने लिया संज्ञान….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments