UTTARAKHAND NEWS:न्यूज पेज की खबर का बड़ा असर
न्यूज पेज की खबर का बड़ा असर आपकों बता दें न्यूज पेज ने कुछ दिन पहले बड़ी प्रमुखता से दिखाया था कि कैसे देहरादून में निजी वाहनों पर हूटर,सायरन और लाल-नीली बत्तियों का प्रयोग होता है.जिसका असर अब दिखने लगा है.. प्रदेशभर में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद कई वाहन चालकों ने खुद ही अवैध उपकरण हटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं 20 अप्रैल 2026 से शुरू हुए 15 दिवसीय सघन जांच अभियान के तहत प्रमुख शहरों,चौक-चौराहों और राजमार्गों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। अभियान का उद्देश्य निजी और गैर-सरकारी वाहनों में वीआईपी संस्कृति के प्रतीक बन चुके अवैध हूटर,फ्लैशर और सायरन के इस्तेमाल पर रोक लगाना है।
UTTARAKHAND NEWS:सरकार की इस सख्ती से आम लोगों ने राहत की उम्मीद जताई
परिवहन विभाग ने साफ किया है कि केवल एम्बुलेंस,अग्निशमन और पुलिस जैसे आपातकालीन वाहनों को ही इन उपकरणों के उपयोग की कानूनी अनुमति है। अन्य किसी भी वाहन पर इनका इस्तेमाल नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।कार्रवाई के दौरान जिन वाहनों पर लाल,नीली या बहुरंगी बत्तियां और सायरन लगे मिल रहे हैं,उन्हें मौके पर ही हटवाया जा रहा है। साथ ही नियम तोड़ने वालों पर चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। सरकार की इस सख्ती से आम लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है, क्योंकि लंबे समय से निजी वाहनों पर अवैध हूटर और बत्तियों के इस्तेमाल से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
UTTARRKHAND NEWS:2027 विधानसभा चुनाव से पहले ये सीट हो सकती है जनरल से आरक्षित…


