Uttarakhand News:मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती
कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है गीतका पंत ने, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बागेश्वर की गीतका पंत ने 500 में से 490 (98%) अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पिता ने टैक्सी भी चलाई ,सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

Uttarakhand News:सपने सच भी होते हैं
गीतका ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। छोटे से घर में बड़े सपने देखने वाली गीतका ने साबित कर दिया कि सफलता पैसों से नहीं, हौसलों से मिलती है। पिता सुबह से रात तक टैक्सी चलाते रहे, ताकि बेटी की किताबें और फीस कभी न रुके।जब रिजल्ट आया और गीतका के टॉपर बनने की खबर मिली, तो पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में जश्न का माहौल है। गीतका की सफलता उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को सच करने का साहस रखती हैं।
Uk Board Results:मैदान या पहाड़ किसने मारी बाजी?


