Uk Board Results:हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,266 परीक्षार्थी थे पंजीकृत
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,00,373 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए और कुल परिणाम 92.10 फीसदी रहा। हाईस्कूल में बालकों का परिणाम 88.03 फीसदी जबकि बालिकाओं का 96.07 फीसदी दर्ज किया गया।
Uk Board Results:अक्षत गोपाल ने किया पहला स्थान प्राप्त
हाईस्कूल मेरिट सूची में अक्षत गोपाल ने 98.20 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। ईशांत कोठारी और भूमिका पंत ने 98 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। योगेश जोशी ने 97.80 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया।बालकों का प्रतिशत 88.03% रहा, जबकि बालिकाओं का 96.07% दर्ज किया गया। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 92.4% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 65.05% रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम 1.33% बेहतर रहा। श्रेणीवार परिणाम में 7,935 परीक्षार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रथम श्रेणी में 30,734, द्वितीय श्रेणी में 46,708 और तृतीय श्रेणी में 14,986 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
Uttarakhand News:रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण….
Uk Board Results; मेरिट सूची में 207 छात्रों ने बनाई जगह
मेरिट सूची में 207 छात्रों ने जगह बनाई। रामनगर (नैनीताल) के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में 491 अंक (98.20%) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी और खेरना (नैनीताल) की भूमिका पंत ने 490 अंक (98%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। भूमिका पंत ने बालिकाओं में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।बागेश्वर के योगेश जोशी ने 489 अंक (97.80%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।जनपदवार प्रदर्शन में ने 96.98% परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।सुधार परीक्षा में 382 में से 249 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और कुल परिणाम 68.67% रहा। इंटरमीडिएट में 85.11% रहा परिणाम
Uk Board Results: गीतिका पंत और सुषिला मेहंदी पहले स्थान पर
इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,02,986 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 85,499 परीक्षार्थी सफल रहे और कुल परिणाम 85.11 फीसदी दर्ज किया गया। इंटर में बालकों का परिणाम 81.93 फीसदी और बालिकाओं का 88.09 फीसदी रहा। मेरिट सूची में गीतिका पंथ और सुषिला मेहंदी रत्ता ने 98 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। आर्यन दूसरे और वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
Uk Board Results;शिक्षा विभाग ने दी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं
शिक्षा विभाग ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है। इस बार का परिणाम बेहतर सफलता दर और छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा।



