Uttarakhand News:अवैध मजार ध्वस्त.
ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा-पंतनगर हाईवे पर एम्स के पास रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार को जिला प्रशासन और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के ध्वस्त कर हटा दिया। बताया जा रहा है कि यह निर्माण रेलवे विस्तारीकरण कार्य में बाधा बन रहा था।प्रशासन के अनुसार इज्जतनगर रेलवे प्रशासन की ओर से मजार प्रबंधकों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे।

UK Board Results 2026:कौन बना टॉपर?पढ़ें पूरी खबर
Uttarakhand News:पहले दो बार दिया था नोटिस
26 मई 2023 और 18 सितंबर 2025 को भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने और निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा के भीतर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए और न ही संरचना हटाई गई।नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन और रेलवे की टीम ने कार्रवाई करते हुए कथित “बेनी मजार” को सरकारी भूमि से हटा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई के दौरान संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले हैं


