Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUttarakhand News:आखिरी बार बजी स्कूल की घंटी, शिक्षिका की भावुक पोस्ट...

Uttarakhand News:आखिरी बार बजी स्कूल की घंटी, शिक्षिका की भावुक पोस्ट…

Uttarakhand News:शिक्षिका की भावुक पोस्ट

उत्तराखंड के पौड़ी के एक गांव से बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां छात्र संख्या शून्य होने के कारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय नांद को स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। स्कूल की शिक्षिका ने सोशल मीडिया पर दर्द भरी पोस्ट लिखते हुए बताया कि आज पहली बार हस्ताक्षर करते हुए हाथ कांप रहे थे और आंखों में नमी थी।

Uttarakhand News

Uttarakhand News: स्कूल पर पलायन की मार

शिक्षिका ने लिखा कि गांव में 25 से 30 बच्चे हैं, लेकिन वे केवल शादी-ब्याह और त्योहारों में ही दिखाई देते हैं। पढ़ाई के नाम पर परिवार शहरों की ओर पलायन कर चुके हैं, जिसके कारण गांव का स्कूल सूना पड़ गया। उन्होंने कहा कि जब घर का चिराग ही शहर चला जाए, तो आंगन में अंधेरा होना तय है।पोस्ट में आगे लिखा गया कि आज स्कूल की घंटी आखिरी बार बजी। जिस आंगन में कभी क-ख-ग की गूंज सुनाई देती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। यह सिर्फ एक स्कूल का बंद होना नहीं, बल्कि गांव के भविष्य पर लगा ताला है।

Uttarakhand News:टैक्सी ड्राइवर की बेटी बनी टॉपर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments