Uttarakhand:लावारिस लाश मिलने से सनसनी
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में गंगनहर रेगुलेटर के पास एक लावारिस शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव सड़ी-गली हालत में है और करीब तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। यह शव बहादराबाद पुल से रिसर्च कॉलोनी जाने वाले रेगुलेटर के पास मिला।
Uttarakhand:जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद जल पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

Uttarakhand: शव मिलने से लोगों में हड़कंप
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल जारी है। इलाके में शव मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है।
हरिद्वार में गंगनहर के पास लावारिस शव मिलने से सनसनी…


