Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand Police:हल्द्वानी में नशा तस्करी पर बड़ा खुलासा...

Uttarakhand Police:हल्द्वानी में नशा तस्करी पर बड़ा खुलासा…

Uttarakhand Police:दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस, STF और ANTF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.जिनके पास से करीब 5 किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

Uttarakhand Police;नशे का कारोबार

जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क एक कपड़ों की दुकान की आड़ में चल रहा था, जहां से नशे का सामान छिपाकर सप्लाई की योजना बनाई जाती थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाई गई थी और इसे तराई इलाके में सप्लाई किया जाना था।

Uttarakhand Police;मामले के जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रवीण आर्या और बलवंत सिंह से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

केदारनाथ यात्रा से लौट रही नई नवेली दुल्हन की इनसाइड स्टोरी…

Uttarakhand Police
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments