Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंEmployee Protest:नोएडा के बाद नैनीताल में सड़क पर उतरे कर्मचारी...

Employee Protest:नोएडा के बाद नैनीताल में सड़क पर उतरे कर्मचारी…

Employee Protest:कर्मचारी अपनी 4 मांगों को लेकर सड़क पर

नैनीताल बैंक के कर्मचारी अपनी 4 मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं। कर्मचारियों ने बैंक के गेट पर धरना दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका आरोप है कि तबादले के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि सफाई कर्मचारियों और कैशियर की नियुक्तियों को जल्द पूरा किया जाए।

Employee Protest:क्या मांगे होगीं पूरी?

कर्मचारियों के नेता प्रवीण साह ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से उन्हें मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ा।नैनीताल बैंक की स्थापना 31 जुलाई 1922 को हुई थी और इसे पहाड़ का अपना बैंक भी कहा जाता है।

Employee Protest:भविष्य को लेकर भी सवाल

लेकिन पिछले कुछ समय से बैंक में कर्मचारियों के आंदोलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे इसके भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हल्द्वानी की मदरसन कंपनी में चले आंदोलन की आग अब नैनीताल तक पहुंच गई है। अपनी 4 मांगों को लेकर ना सिर्फ इन कर्मचारियों ने बैंक के गेट पर धरना दिया है बल्कि प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है

Employee Protest:

गंगनहर के पास लावारिस लाश मिलने से सनसनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments