Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालChamoli News: Badrinath हाईवे पर सड़कों का बुरा हाल...

Chamoli News: Badrinath हाईवे पर सड़कों का बुरा हाल…

Chamoli News:पहले ही दिन खुली पोल

चमोली: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली से जोशीमठ के बीच कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Chamoli News:बदरीनाथ हाईवे कई जगह आधा-अधूरा और जोखिम भरा

जानकारी के अनुसार हाईवे के कई हिस्सों में सड़क आधी-अधूरी बनी हुई है, जबकि कुछ जगहों पर मार्ग बेहद संकरा और जोखिम भरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रा सीजन के दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है।

Chamoli News

Chamoli News:व्यवस्थाओं का बुरा हाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है, लेकिन यात्रा मार्ग की तैयारियां समय पर पूरी नहीं हो पाती हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द सड़क कार्य पूरा कराने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ तो यात्रा के दौरान जाम, दुर्घटना और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Chamoli News

Women Reservation: आरक्षण को लेकर Congress का धरना प्रदर्शन….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments