Garhwal Bus Service:गढ़वाल वासियों के लिए खुशखबरी
Dehradun: पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से राजधानी देहरादून आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने गढ़वाल मंडल के दूरस्थ क्षेत्रों से ऋषिकेश और हरिद्वार तक संचालित निजी कंपनियों की 15 बस सेवाओं को अब देहरादून तक विस्तार देने की मंजूरी दे दी है।
इस फैसले से पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को अब बीच रास्ते वाहन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी।
Garhwal Bus Service: गढ़वाल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा
खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, मरीजों और राजधानी आने-जाने वाले अन्य यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।अब इन क्षेत्रों से आने वाली बसें ऋषिकेश या हरिद्वार तक सीमित न रहकर सीधे देहरादून पहुंचेंगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। सटीए के इस निर्णय को गढ़वाल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नई व्यवस्था लागू होने के बाद सफर और आसान होगा

Chamoli News: Badrinath हाईवे पर सड़कों का बुरा हाल…


