Women Reservation:Congress ने की 33 परसेंट महिला आरक्षण लागू करने की मांग
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आज देहरादून में Congress ने धरना प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान Congress ने 33% आरक्षण का मांग उठाई और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए विधानसभा चुनाव में 33% महिला आरक्षण बेहद जरूरी है।

Women Reservation:हरदा ने बीजेपी पर लगाए आरोप
इस दौरान हरीश रावत ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए ,वहीं जब हरदा से पूछा गया की आप लम्बें अवकाश के बाद लौट रहें हैं, इस पर आप क्या कहना चाहेंगें उस पर हरदा ने जवाब देने से इन्कार कर दिया. इस धरना प्रदर्शन में Congress के कई बड़े नेता मौजूद रहे .

Women Reservation: राजनीति चरम पर
उनका कहना था कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही हैं, ऐसे में राजनीति में भी उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू होने से प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा और महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत स्थान मिलेगा।

Pauri Leopard Attack News: Pauri के बमठी गांव में गुलदार का आतंक…


