Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeअपराधUttarakhand:कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ का शव मिलने से हड़कंप,जांच शुरू...

Uttarakhand:कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ का शव मिलने से हड़कंप,जांच शुरू…

Uttarakhand: बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

कॉर्बेट नैशनल पार्क की कालागढ़ रेंज में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।वन विभाग की टीम को धारा ब्लॉक इलाके में एक नाले के पास बाघ का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand:शुरुआती जांच में बाघ के सभी अंग सुरक्षित

शुरुआती जांच में बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे फिलहाल शिकार की आशंका कम मानी जा रही है। इसके बाद पूरे इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।

Uttarakhand: बाघ की उम्र करीब 8 से 10 साल

वन विभाग के मुताबिक, बाघ की उम्र करीब 8 से 10 साल के बीच आंकी गई है। पशु चिकित्सकों के पैनल ने नियमों के तहत बाघ का पोस्टमार्टम किया और जरूरी सैंपल जांच के लिए बरेली और देहरादून की लैब भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर बाघ की मौत किन कारणों से हुई

Uttarakhand

कांग्रेस में जाने वाले थे खंडूरी, फिर क्यों बदला फैसला? पढ़ें पूरी खबर!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments