Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंडUttarakhand News:पत्रकारों ने सवाल किया तो बदसलूकी पर उतर आया मेडिकल संस्थान...

Uttarakhand News:पत्रकारों ने सवाल किया तो बदसलूकी पर उतर आया मेडिकल संस्थान का मैनेजमेंट …

Uttarakhand News:प्राइवेट नर्सिंग संस्थान की मनमानी

अल्मोड़ा के प्राइवेट नर्सिंग और पैरा मेडिकल संस्थान जय मां अंबे इंस्टीट्यूट के मैनेजमेंट ने पत्रकारों के साथ जो किया है, वो गंभीर मामला है आपको बता दें उत्तराखंड में निजी संस्थान पुलिस, प्रशासन और कानून से भी बड़े हो गए हैं, क्या राज्य में पैसे वाले लोगों को निजी संस्थान चलाने के साथ साथ मनमानी करने, बदसलूकी करने औऱ यहां तक कि सवाल पूछने पर पत्रकारों पर भी हाथ चलाने का लाइसेंस मिलता है।

Uttarakhand News:क्या सवाल पूछना गलत है

ये बड़े, तीखे और चुभने वाले सवाल इसलिए, क्योंकि है पत्रकारों का काम सवाल पूछना है, और वो पूरा सच लोगों तक पहुंचना है, और एक चैनल में काम करने वाले रिपोर्टर किशन जोशी वही कर रहे थे, लेकिन पत्रकार के साथ क्या हुआ, जय मां अंबे इंस्टीट्यूट के मैनेजमेंट में शामिल ये लोग, पत्रकारों को धमकाने लगे, हाथों से इशारे करने लगे, यहां तक कि कैमरा छीनने की कोशिश की, माइक आईडी छीनने की कोशिश की।

Uttarakhand News: पत्रकार किशन जोशी के साथ बदसलूकी

 पत्रकारों का सिर्फ एक ही सवाल था, कि जो आरोप संस्थान पर लग रहे हैं, उन पर मैनेजमेंट का क्या बयान है,, लेकिन अपना पक्ष बताना तो दूर, उल्टा पत्रकारों को धमकाने लगे, एख न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर किशन जोशी के साथ बदसलूकी करने की भरपूर कोशिश की।असल में अल्मोड़ा के इसी जय मां अंबे इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने बदसलूकी, अश्लील हरकतें, औऱ गलत तरीके से चेकिंग करने का आरोप लगाया था, और इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी, और उसी पर सवाल पूछने पत्रकार भी पहुंचे, लेकिन पैसे की हनक देखिए, किस तरीके से पत्रकारों को धमकाया जा रहा है। हालांकि बाद में पुलिस भी पहुंची, और जांच की बात कही है। जय मां अंबे इंस्टीट्यूट कोई अकेला ऐसा संस्थान नहीं है, जो राज्य के कानून और नियमों को ढेंगे पर रखता है, ऐसे कई संस्थान जगह जगह उग आए हैं, और अपनी मनमानी से व्यवस्थाओं को तार तार कर रहे हैं

Uttarakhand News:क्या आप बिना तिब्बत जाए हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा करना चाहते हैं,पढ़े पूरी खबर….

Uttarakhand News:रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments