Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: कुंभ में साइबर ठगों की खैर नहीं,उत्तराखंड की पांच बड़ी...

Uttarakhand News: कुंभ में साइबर ठगों की खैर नहीं,उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें एक नजर में..

Uttarakhand News:लड़कियों ने मारी बाजी..

Uttarakhand Board of School Education ने UK Board Result 2026 जारी कर दिया है, जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं कक्षा में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.16 प्रतिशत ज्यादा रहा।वहीं 12वीं कक्षा में छात्राओं ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों से 8.05 प्रतिशत की बढ़त बनाई। नतीजों ने साबित कर दिया कि इस साल भी बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों का दबदबा कायम

Uttarakhand News

Uttarakhand News;धामी ने दी बधाई..

Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को फोन पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से सफलता हासिल करने वाले इन विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्रों को आगे भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने की

Uttarakhand news :आर्यन की सफलता हर छात्र के लिए प्रेरणा

Uttarakhand Board of School Education इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान पाने वाले आर्यन की सफलता हर छात्र के लिए प्रेरणा बन गई है। बाइक स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करने वाले पिता के बेटे आर्यन ने सीमित संसाधनों के बीच खामोशी से मेहनत की और नतीजों में दमदार प्रदर्शन किया।आर्यन की यह उपलब्धि बताती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के सामने परिस्थितियां छोटी पड़ जाती हैं। उनकी सफलता उन बच्चों के लिए मिसाल है, जो कम साधनों में रहकर बड़े सपने देखते हैं

Uttarakhand news :ठगों की अब खैर नहीं

Haridwar में Kumbh Mela 2027 के दौरान श्रद्धालुओं को साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी की शिकायतों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस बार मेले में अलग से साइबर थाना बनाया जाएगा।इस विशेष थाने में आईटी और साइबर विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जो तुरंत शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। इससे मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित डिजिटल माहौल मिलेगा।

Uttarakhand news;बद्रीधाम में बदला मौसम..

Badrinath Dham में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। धाम क्षेत्र में बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे पूरा इलाका ठंड की चादर में ढक गया। मौसम बदलने के बीच धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की अपील की है.

Uttarakhand News:पत्रकारों ने सवाल किया तो बदसलूकी पर उतर आया मेडिकल संस्थान का मैनेजमेंट …

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments