Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडWeather Alert:उत्तराखंड में बदलेगा मौसम,पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट...

Weather Alert:उत्तराखंड में बदलेगा मौसम,पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…

Weather Alert:मौसम बदलेगा रंग

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम बदलने वाला है। कई जिलों में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी, पिथौरागढ़ और देहरादून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 4500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ सकती है।

Weather Alert:तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने इन जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।लोगों और पर्यटकों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान पहाड़ी रास्तों पर सावधानी से सफर करें और खुले स्थानों पर ज्यादा देर तक न रुकें।

Weather Alert

उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें एक नजर में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments