Uttarakhand:पौड़ी में एक और दर्दनाक मौत…
पौड़ी जिले के कमंद गांव में खेत में चारा लेने गए एक बुजुर्ग को गुलदार ने मार डाला, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में गुलदार पांच लोगों को मार चुका है
Uttarakhand:पूरे इलाके में डर का माहौल
ये घटना देर शाम की है, जब मोहन चंद्र मलासी नाम के बुजुर्ग अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जब वे देर तक घर नहीं आए, तो ढूंढने पर उनका शव झाड़ियों में मिला। इस खबर के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है।
Uttarakhand: गुलदार का आतंक
इस हादसे से गुस्साए गांव वालों ने शव को उठाने से मना कर दिया है और मौके पर बड़े अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम सूचना देने के बाद भी बहुत लेट पहुंची।

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम,पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…


