Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand:2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजेन्द्र भंडारी का बड़ा बयान,क्या बीजेपी और...

Uttarakhand:2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजेन्द्र भंडारी का बड़ा बयान,क्या बीजेपी और भंडारी में सब कुछ सही है?

Uttarakhand:विधानसभा चुनाव पर भंडारी का जवाब

चर्चा है कि राजेन्द्र भंडारी बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. वहीं जब एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें टिकट नहीं दिया तो क्या वो निर्दलीय चुनाव लड़ेगे उस पर उनका जवाब था.कल क्या होगा, ये कौन जानता है… कल किसने देखा है? बीजेपी नेता राजेंद्र भंडारी ने जब ये बात कही तो माहौल हल्का भी हुआ और राजनीति को लेकर उनका नजरिया भी साफ दिखाई दिया। पंचायत चुनाव में जिस प्रकार का माहौल बना, वैसे उससे साफ लगता है कि बीजेपी और राजेन्द्र भंडारी में सब कुछ सही नहीं है.पर राजेन्द्र भंडारी चुनाव ना लड़े ऐसा हो नहीं सकता!

Uttarakhand;में अभी बीजेपी में ही हूं

भविष्य और राजनीतिक चर्चाओं को लेकर सवाल पूछा गया तो भंडारी ने साफ कहा कि फिलहाल वह बीजेपी के सदस्य हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। लेकिन बातचीत का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया, जब बात आलोचना और राजनीति की होने लगी।

Uttarakhand:अपनी आलोचना पर दिया जवाब

उन्होंने कहा कि जिस नेता को लेकर चर्चा बंद हो जाए, समझ लेना चाहिए कि वह धीरे-धीरे समाज से दूर हो रहा है। जिस इंसान की आलोचना हो रही है, इसका मतलब अभी उसमें दम बाकी है,उन्होंने कहा।राजनीति में विरोध और आलोचना को लेकर भी भंडारी ने अपने ही अंदाज़ में जवाब दिया।बोले-विपक्ष चर्चा करे या लोग आलोचना करें, इसका मतलब नेता अभी लोगों के बीच बना हुआ है।

Uttarakhand

Uttarakhand:सोशल मीडिया तक चर्चा

भंडारी का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने भारी राजनीतिक भाषा के बजाय बिल्कुल आम बोलचाल के अंदाज़ में अपनी बात रखी। पर चुनाव में क्या होता है य़े उस समय कैसा माहौल है उस पर निर्भर करता है.

गोदाम में लगी भीषण आग,लोग घर छोड़ बाहर भागे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments