Uttarakhand:गोदाम में लगी भीषण आग
रुद्रपुर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग लग गई .देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।
Uttarakhand: इलाके में अफरा-तफरी जैसा माहौल
सबसे बड़ी चिंता ये है कि ये कबाड़ गोदाम आबादी के बीच बना हुआ है। आग की वजह से आसपास के घरों और दुकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।
Uttarakhand: आखिर कब हटेंगे कबाड़ गोदाम
बड़ा सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि आखिर बार-बार चेतावनी और आदेशों के बावजूद आबादी के पास चल रहे ऐसे कबाड़ गोदाम अब तक हटाए क्यों नहीं गए? कुमाऊं कमिश्नर पहले भी इस मामले में सख्ती दिखा चुके हैं, लेकिन ज़मीनी हालात अब भी वही नजर आ रहे हैं।

Uttarakhand:सवाल तो बनता है
सोना मत खरीदो वाली अपील से बाजार में बेचैनी, उत्तराखंड के सराफा कारोबारी विरोध में उतरे…


