UTTARAKHAND NEWS :विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला सकती है सरकार
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम संभव सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है। चर्चा है कि प्रदेश सरकार इस विषय पर विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला सकती है।
UTTARAKHAND NEWS: 25 को आयेगा रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की तारीख घोषित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित कर दी है। रिजल्ट 25 अप्रैल सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे
UTTARAKHAND NEWS :मासूम की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी सड़क हादसा: मासूम की दर्दनाक मौत हल्द्वानी में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस बच्चे को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना से गुस्साए लोगों ने पथराव किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और लंबा जाम लग गया।
UTTARAKHAND NEWS :देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह
देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां जवानों और छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया। धामी के प्रति युवाओं में काफी जोश दिखा मंच पर उनके साथ देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी मौजूद रहे .
UTTARAKHAND NEWS : गैरसैंण राजधानी मुद्दे पर बुलाए सरकार विशेष अधिवेशन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नारी वंदन योजना पर विशेष अधिवेशन की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि सरकार विशेष सत्र बुलाना चाहती है तो गैरसैंण राजधानी मुद्दे पर बुलाए। साथ ही 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव 70 सीटों पर बनाकर केंद्र को भेजा जाए।


