UTTARAKHAND NEWS:देहरादून से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला आया सामने
देहरादून से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां नेत्रदान जैसी संवेदनशील प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं… डालनवाला क्षेत्र में आरोप है कि कॉर्निया लेने पहुंचे डॉक्टर जंग लगे उपकरण लेकर पहुंचे थे…. परिजनों ने न सिर्फ प्रक्रिया पर सवाल उठाए, बल्कि डॉक्टरों की विशेषज्ञता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं… जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उपकरण भी कब्जे में ले लिए गए हैं…आपको बतादें मामला डालनवाला थाना क्षेत्र का है…जहाँ सेवक आश्रम रोड निवासी धीरज भाटिया ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके पिता हरीश भाटिया के निधन के बाद परिवार ने नेत्रदान का फैसला लिया था…
UTTARAKHAND NEWS : परिजनों ने लगाया आरोप
इसके लिए आई बैंक से संपर्क किया गया… आरोप है कि 18 और 19 अप्रैल की रात कॉर्निया लेने पहुंचे दो डॉक्टरों के उपकरणों में जंग लगा हुआ था… जिसके बाद परिजनों को शक हुआ… परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने आपत्ति जताई तो पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए… शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि दोनों डॉक्टर एक्सपर्ट नहीं थे और नेत्रदान जैसी प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया…वहीं मामले में पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है जिसके लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


