Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeअपराधUTTARAKHAND NEWS :फल देने से पहले ही कट गए आम-लीची के पेड़,...

UTTARAKHAND NEWS :फल देने से पहले ही कट गए आम-लीची के पेड़, रामनगर में अवैध कटान से हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS :अवैध कटान से हड़कंप

उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में फल देने की कगार पर खड़े आम और लीची के हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मानिला विहार से सटे ग्राम सभा बैड़ाधाल में फैले बगीचे में दर्जनों पेड़ों पर आरी चलाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शुरुआती जांच में 50 से अधिक पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई है, जिसके बाद प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आ गए हैं। मानिला विहार से सटे ग्राम सभा बैड़ाधाल में करीब 12 बीघा में फैले हरे-भरे बगीचे में अवैध कटान का मामला सामने आया है, हैरानी की बात ये है कि जिन पेड़ों पर बौर आ चुका था और फल लगने शुरू हो गए थे उन्हीं पेड़ों को निशाना बनाया गया…

UTTARAKHAND NEWS : स्थानीय लोगों का भूमाफियाओं पर आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूमाफियाओं द्वारा लगातार इस बगीचे में पेड़ों की कटाई की जा रही है और उन्हें किसी तरह का डर नहीं है लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा बगीचा उजड़ सकता है. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया तहसीलदार रामनगर मनीषा मारखाना ने बताया कि शुरुआती जांच में 50 से ज्यादा पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई है उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आंशिक रूप से तराई पश्चिमी वन प्रभाग और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है. ऐसे में दोनों विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है.

UTTARAKHAND NEWS : हल्द्वानी दंगा मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को जमानत, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

UTTARAKHAND NEWS: पर्यावरण संरक्षण पर सवाल खड़े

वहीं उद्यान विभाग के अधिकारी अर्जुन सिंह परवाल ने भी माना कि मामला गंभीर है उन्होंने कहा कि पेड़ों की गिनती कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसे तहसील प्रशासन को सौंपा जाएगा ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.इस पूरे मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है वार्ड संख्या 19 के सभासद हेमंत सिंह बिष्ट ने कहा कि वह इस मुद्दे को उपजिलाधिकारी के सामने उठाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे फिलहाल अवैध कटान की इस घटना ने न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई की गति पर भी निगाहें टिक गई हैं अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर कब तक सख्त कार्रवाई होती है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments