Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS:जिम कॉर्बेट के पास जंगली जानवरों की लगातार मौत, वन विभाग...

UTTARAKHAND NEWS:जिम कॉर्बेट के पास जंगली जानवरों की लगातार मौत, वन विभाग में हड़कंप…

UTTARAKHAND NEWS :जंगली जानवरों की लगातार हो रही मौत

रामनगर क्षेत्र में जिम कॉर्बेट पार्क से लगे जंगलों में जंगली जानवरों की लगातार हो रही मौतों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला कालाढूंगी वन प्रभाग का है, जहां एक भालू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सफारी के दौरान नेचर गाइडों ने भालू को गंभीर हालत में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने भालू के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

UTTARAKHAND NEWS:चमोली में अनोखी विदाई, ढोल-दमाऊं के बीच छलके आंसू….

UTTARAKHAND NEWS : प्रशासन पर उठते सवाल

वन विभाग प्रारंभिक तौर पर भालू की मौत की वजह पेड़ गिरना बता रहा है, लेकिन लगातार सामने आ रहे मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले तराई पश्चिमी वन प्रभाग में एक टाइगर की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य बाघ को बैलपड़ाव के गेबुआ क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था, जिसमें हीट स्ट्रोक के लक्षण बताए गए।लगातार हो रही इन घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि क्या भीषण गर्मी जंगली जानवरों की मौत का कारण बन रही है या फिर क्षेत्र में किसी शिकारी की सक्रियता है। फिलहाल वन विभाग सभी मामलों की गहन जांच में जुटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments