Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUTTARAKHAND NEWS:चमोली में अनोखी विदाई, ढोल-दमाऊं के बीच छलके आंसू....

UTTARAKHAND NEWS:चमोली में अनोखी विदाई, ढोल-दमाऊं के बीच छलके आंसू….

UTTARAKHAND NEWS: चमोली में अनोखी विदाई

उत्तराखण्ड के सीमांत जनपद चमोली के ग्रामसभा बूरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब प्रिंसिपल नरेन्द्र सिंह चौहान के ट्रांसफर पर पूरा गांव उमड़ पड़ा। उनके प्रमोशन के बाद जिले के दूसरे विद्यालय में तबादला हुआ है।विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं अपने प्रिय शिक्षक से बिछड़ने का दुख सह नहीं पाए और फफक-फफक कर रो पड़े। बच्चों की आंखों से आंसुओं की धार बहती रही, वहीं ग्रामीणों ने भी नम आंखों से नरेन्द्र चौहान को विदा किया।

UTTARAKHAND NEWS:न्यूज पेज की पड़ताल में सामने आया मोहब्बेवाला सड़क हादसों का सच, देखें रिपोर्ट……

UTTARAKHAND NEWS: ढोल-दमाऊं के बीच छलके आंसू

ढोल-दमाऊं, बैंड-बाजों और फूल मालाओं के साथ दी गई विदाई ने खुशी और भावनाओं का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। ग्रामीणों का कहना है कि चौहान ने अपने कार्यकाल में विद्यालय की तस्वीर ही बदल दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ाया, साथ ही उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments