Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeअपराधUTTARAKHAND NEWS: ऋषिकेश में साधु बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार…

UTTARAKHAND NEWS: ऋषिकेश में साधु बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार…

UTTARAKHAND NEWS: ऋषिकेश में साधु बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार…

उत्तराखंड के ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पुलिस ने साधु का भेष बनाकर रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सनीउर रहमान के रूप में हुई है, जो खुद को “सत्यनिष्ठ आर्य” बताकर इलाके में रह रहा था।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का पासपोर्ट वर्ष 2018 में समाप्त हो चुका था। वह वर्ष 2016 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और “सत्यनिष्ठ आर्य” नाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया, जिसमें गाजियाबाद का पता दर्ज था।

UTTARAKHAND NEWS: ऑपरेशन प्रहार के तहत पकड़ा गया आरोपी

उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लक्ष्मणझूला और रामझूला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसके बयान विरोधाभासी पाए गए, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई।देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर है और इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी भारत में किन-किन लोगों के संपर्क में था और किस उद्देश्य से अलग-अलग राज्यों में रह रहा था।बताया जा रहा है कि आरोपी पश्चिम बंगाल, दिल्ली और गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर रह चुका है। हाल ही में ऋषिकेश में एक बांग्लादेशी महिला की गिरफ्तारी के बाद ऐसे मामलों को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अधिक सतर्क हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments