UTTARAKHAND NEWS: बीजेपी पर डिंपल यादव का आरोप
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण और महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर सांसद डिंपल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अंकिता भंडारी मामले में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में एक 19 साल की लड़की की मौत हुई लेकिन उस पर किसी भी बीजेपी की महिला सांसदों ने कुछ नहीं कहा. डिंपल यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध चिंताजनक हैं, ऐसे मामलों में त्वरित न्याय होना चाहिए।
UTTARAKHAND NEWS: विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाए
महिला आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की मांग है। महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए, ताकि समाज और देश का समग्र विकास हो सके।
UTTARAKHAND NEWS: ऋषिकेश में साधु बनकर रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार…


