Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS:25 अप्रैल को इतने बजे जारी करेगा U.B.S.E रिजल्ट.......

UTTARAKHAND NEWS:25 अप्रैल को इतने बजे जारी करेगा U.B.S.E रिजल्ट…….

UTTARAKHAND NEWS;25 अप्रैल सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा रिजल्ट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम 25 अप्रैल सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद और www.ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे। रिजल्ट घोषणा कार्यक्रम रामनगर स्थित परिषद सभागार में आयोजित होगा, जहां शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती मौजूद रहेंगे।

UTTARAKHAND NEWS: 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की गईं थी परीक्षा

इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 2,15,252 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की गईं, जबकि लिखित परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च तक चलीं। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में संपन्न कराई गईं। बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि इस बार आवेदन प्रक्रिया पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई और परीक्षा संचालन समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया।

UTTARAKHAND NEWS:सरकार के दावों की खुली पोल,गांव वालों ने किया ये काम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments