बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में लाथी-माजखेत सड़क पर एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उप जिलाधिकारी कपकोट ने घटना की पुष्टि की है। हादसा शामाभनार के समीप लाथी के पास हुआ। प्राथमिक सूचना के अनुसार अभी तक किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। 108 एंबुलेंस सेवा भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखते हुए CHC कपकोट और जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
UTTARAKHAND NEWS:25 अप्रैल को इतने बजे जारी करेगा U.B.S.E रिजल्ट…….


