UTTARAKHAND NEWS:जयकारों से गूंजा केदारनाथ
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में भगवान केदारनाथ जी की उत्सव डोली विधि-विधान के साथ पहुंच गई है। डोली के धाम पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ बाबा केदार का भव्य स्वागत किया।कपाट खुलने से पहले धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सजे-धजे मंदिर परिसर का दिव्य नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। देशभर से पहुंचे भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आए।इस बार यात्रा में एक अलग दृश्य भी देखने को मिला, जहां पारंपरिक श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी धाम पहुंचे हैं।
UTTARAKHAND NEWS :मोबाइल और कैमरों के जरिए लाइव
ये लोग यात्रा और धाम की गतिविधियों को मोबाइल और कैमरों के जरिए लाइव और रिकॉर्ड कर रहे हैं।प्रशासन और मंदिर समिति के लिए व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। हाल ही में मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और रील बनाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं की आस्था और व्यवस्थाओं के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।हीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल केदारनाथ धाम पहुंचें। इस दौरान उन्होने पूजा अर्चना भी की और लोगों से मुलाकात भी की..


