Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS :उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें एक नजर में...

UTTARAKHAND NEWS :उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें एक नजर में…

UTTARAKHAND NEWS :केदारनाथ धाम पहुंची डोली

केदारनाथ धाम में भगवान केदारनाथ जी की उत्सव डोली विधि-विधान के साथ पहुंच गई है। डोली के धाम पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ बाबा केदार का भव्य स्वागत किया।कपाट खुलने से पहले धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सजे-धजे मंदिर परिसर का दिव्य नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। देशभर से पहुंचे भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आए।इस बार यात्रा में एक अलग दृश्य भी देखने को मिला, जहां पारंपरिक श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर भी धाम पहुंचे

UTTARAKHAND NEWS :अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर आरोप

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता Supriya Shrinate ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को महिलाओं की सुरक्षा की चिंता नहीं है, बल्कि अपनी सरकार बचाने की ज्यादा चिंता है।मीडिया से बातचीत के दौरान जब पत्रकारों ने अंकिता भंडारी मामले पर सवाल पूछा तो सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस विषय पर जवाब Ganesh Godiyal देंगे। हालांकि इसके बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को कम से कम 15 मिनट अंकिता भंडारी के मुद्दे पर बोलना चाहिए

UTTARAKHAND NEWS:उत्तराखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है

उत्तराखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और फिलहाल राहत के आसार कम हैं। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, यानी ज्यादातर जिलों में तेज धूप और गर्मी बनी रहेगी। हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मैदान क्षेत्रों में हरिद्वार, usnagar, काशीपुर देहरादून अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है और आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, इसलिए लोगों को गर्मी से बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

UTTARAKHAND NEWS:कपाट खुलने से पहले धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़…

UTTARAKHAND NEWS:अधिकारी कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें

देहरादून में मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी अचानक देहरादून-मसूरी रोड स्थित क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंच गए। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से जवाब तलब किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित फाइलें मंगवाकर प्रगति रिपोर्ट भी देखी।मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल का निर्माण तय समय सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा

UTTARAKHAND NEWS : दर्शन के दौरान बड़ा विवाद

उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में उत्तर प्रदेश के बरेली जिलाधिकारी Avinash Singh के दर्शन के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि डीएम अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गए, जबकि वहां हथियारों और सुरक्षा कर्मियों के प्रवेश को लेकर परंपरागत नियम लागू हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला जागेश्वर मंदिर समूह के महामृत्युंजय मंदिर से जुड़ा है। स्थानीय पुजारियों और पुरोहितों का कहना है कि उन्होंने नियमों और धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद डीएम और उनके सुरक्षाकर्मी गर्भगृह में पहुंच गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में नाराजगी का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments