UTTARAKHAND NEWS: सड़क में भ्रष्टाचार का खेल
रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला क्षेत्र में काण्डई मार्ग पर हाल ही में हुए डामरीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद डामर की परत उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नजर नहीं आ रहे।
UTTARAKHANDNEWS: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
सोशल मीडिया पर भी सड़क की तस्वीरें और वीडियो तेजी से साझा किए जा रहे हैं, जिनमें नई बनी सड़क की खराब स्थिति दिखाई दे रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि यदि शुरुआत में ही सड़क टूटने लगे तो आने वाले समय में यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो सकता है। इससे क्षेत्रीय लोगों की आवाजाही और सुरक्षा दोनों प्रभावित होंगी।जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने भी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक हुआ डामरीकरण मानकों के अनुरूप नहीं दिखता।उन्होंने मांग की कि सड़क की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आवश्यकता पड़ने पर दोबारा गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए।
UTTARAKHAND NEWS: स्थानीय लोग भी नाराज
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए


