Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand News:मोहान इलाके में क्यों लगाना पड़ा लॉकडाउन...

Uttarakhand News:मोहान इलाके में क्यों लगाना पड़ा लॉकडाउन…

Uttarakhand News:पर्यटन जोन पर लगाना पड़ा ताला

छुट्टियों का मौसम आते ही अल्मोड़ा के मोहान इलाके में सैलानियों की चहल-पहल गूंजती थी,आज वहां खामोशी डर की कहानी सुना रही है। कभी परिवार, ट्रैवलर्स और नेचर लवर्स से गुलजार रहने वाला यह पर्यटन जोन अब वीरान पड़ा है। सल्ट क्षेत्र में बाघ के हमलों ने हालात ऐसे बना दिए कि एक महीने में दो जिंदगियां खत्म होने के बाद प्रशासन को पूरे पर्यटन जोन पर ताला लगाना पड़ा। जिसे एक प्रकार का लॉकडाउन माना जा सकता है?

Uttarakhand News:अब आगे क्या होगा

यह इलाका जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के इको-सेंसिटिव ज़ोन के करीब माना जाता है,जहां से अक्सर वन्यजीवों की मूवमेंट होती रहती है। इसी वजह से यहां जंगल सफारी, होमस्टे, गाइडिंग, टैक्सी और छोटे होटल कारोबार खूब फलते-फूलते थे। छुट्टियों में यहां रोज़ाना सैकड़ों पर्यटक पहुंचते थे, जिससे स्थानीय लोगों की आमदनी का बड़ा सहारा बनता था।

Uttarakhand News

Uttarakhand News: पहाड़ों की अर्थव्यवस्था भी चपेट में

लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है-पर्यटन बंद, होटल खाली, गाड़ियां खड़ी और गाइड बेरोजगार। बाघ का डर सिर्फ जान का खतरा नहीं बना, बल्कि लोगों की रोज़ी-रोटी पर भी भारी पड़ गया है। सवाल यही है,क्या जंगल का ये खौफ थमेगा, या पहाड़ों की ये अर्थव्यवस्था भी इसकी चपेट में आती रहेगी?

Uttarakhand News:रुड़की में गोलीकांड से हड़कंप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments