Uttarakhand News:गोलीकांड की घटना से हड़कंप
रुड़की शहर के रामपुर चुंगी क्षेत्र में देर शाम गोलीकांड की घटना से हड़कंप मच गया। मामूली कहासुनी को लेकर आधा दर्जन दबंगों ने कथित रूप से किसान नेता के पुत्र पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।
Uttarakhand News:वारदात CCTV कैमरों में कैद
घटना की पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Uttarakhand News:फायरिंग की आवाज से दहला क्षेत्र
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों को प्रॉपर्टी डीलर/बिल्डर बताया जा रहा है। फायरिंग की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और लोगों में भय का माहौल बन गया।यह घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Uttarakhand
Uttarakhand News;आयोग ने की 2 परीक्षाएं स्थगित,छात्रों को लगा झटका…


