Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUTTARAKHAND NEWS : गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन खाई में गिरा….

UTTARAKHAND NEWS : गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन खाई में गिरा….

UTTARAKHAND NEWS : गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर एक बड़ा हादसा

चमोली/गोपेश्वर। उत्तराखंड के गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिलों बैंड के पास सेना का एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई की ओर जा गिरा। हादसे में सिग्नल यूनिट के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली मदद के चलते घायलों को जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

UTTARAKHAND NEWS : उत्तराखंड के पहाड़ी और बद्री गाय के घी को मिला बड़ा मंच, टाटा के प्रीमियम ब्रांड के तहत होगी बिक्री….

UTTARAKHAND NEWS : धवल राठौर की हालत बेहद नाजुक

चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में अग्निवीर धवल राठौर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और वे अचेत अवस्था में हैं। वहीं वाहन चालक जांबाज सिंह की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।डॉक्टरों ने धवल राठौर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की है, ताकि घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए जल्द से जल्द बड़े अस्पताल पहुंचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments