Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeअपराधUTTARAKHAND NEWS: ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस का एक्शन....

UTTARAKHAND NEWS: ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस का एक्शन….

Uttarakhand के Nainital जनपद में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और चोरगलिया क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल की है। रामनगर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं हल्द्वानी पुलिस ने दो अलग-अलग वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर आरोपियों को दबोचा और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं।इसके अलावा Lalkuan और चोरगलिया पुलिस ने फरार चल रहे 3 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिल रही है।

UTTARAKHAND NEWS:राज्य गठन के बाद से वो 5 सीटें,जहां नहीं खिल पाया कमल,कांग्रेस का क्यों कायम है दबदबा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments