Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालChamoli News:थराली में एसडीएम भी हुए जाम से परेशान..

Chamoli News:थराली में एसडीएम भी हुए जाम से परेशान..

Chamoli News:एसडीएम भी हुए जाम से परेशान

चमोली जिले के थराली बाजार में खनन सामग्री ले जा रहे डंपरों और ट्रकों के कारण दिन में तीन बार जाम लग गया। जाम की स्थिति ऐसी रही कि एसडीएम पंकज भट्ट की सरकारी गाड़ी भी वाहनों की लंबी कतार में फंस गई। थराली-ग्वालदम तिराहे से सहकारी समिति थराली तक करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

Chamoli News: डंपर आमने-सामने आने से सड़क पूरी तरह बंद

बताया गया कि स्कूल समय में भी खनन वाहनों की आवाजाही बेरोक-टोक जारी रही, जिससे छात्रों और अभिभावकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक जाम खुलने के करीब बीस मिनट बाद फिर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं शादी के सीजन में अन्य वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई। दोपहर में थराली पुल पर एक बस और डंपर आमने-सामने आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई।

Chamoli News: थराली में जाम की समस्या आम

खनन पट्टे खुलने के बाद से थराली में जाम की समस्या रोजमर्रा बन गई है। एसडीएम पंकज भट्ट ने अधिकारियों और डंपर-ट्रक मालिकों के साथ बैठक कर खनन वाहनों की आवाजाही का समय तय करने की योजना बनाने की बात कही है, ताकि बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Kedarnath Yatra:डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments