Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeदेहरादूनUttarakhand:देहरादून में स्कॉर्पियो रोकते ही उड़े पुलिस के होश...

Uttarakhand:देहरादून में स्कॉर्पियो रोकते ही उड़े पुलिस के होश…

Uttarakhand:अवैध कैश के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो कार से 1.55 करोड़ के अवैध कैश के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई कैंट थाना पुलिस ने सिरमौर मार्ग पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत संदिग्ध गाड़ियों की जांच करते हुए की। पूछताछ में पता चला कि ये कैश लेकर बनारस से देहरादून में किसी को देने के लिए लाई जा रही थी।तीन आरोपी गुजरात के बताये जा रहे हैं।

Uttarakhand:मामले की जांच में जुटी पुलिस

कार सवार आरोपी सतीश,जसवंत और सचिन पटेल कैश के जरूरी कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। मामला बड़ा होने के कारण जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग को बुलाकर सारा कैश उन्हें सौंप दिया गया है। अब पुलिस और जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि यह पैसा किसका है और क्या ये कोई हवाला नेटवर्क है।

गुलदार के आतंक से दहला पौड़ी…

uttarakhand
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments