Uttarakhand:अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
उत्तराखंड हाईकोर्ट की फटकार के बाद नैनीताल में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है, जहां एसडीएम ने बारापत्थर से खुर्पाताल तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वाले कई लोग मौके से भाग निकले, जबकि कई दुकानदारों को एसडीएम प्रमोद कुमार ने सख्त चेतावनी के साथ नोटिस थमा दिए हैं। कुछ अवैध ढांचों को तुरंत हटाने के आदेश भी दिए गए हैं।
Uttarakhand:और तेज होगी कार्रवाई
कार्रवाई के बीच प्रशासन को सबसे बड़ी लापरवाही सरिताताल झील में देखने को मिली, जहां पानी में गाद सड़ने से भयंकर बदबू फैल रही है और यात्रियों का रुकना मुश्किल हो गया है। इस लापरवाही पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई और झील को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून में स्कॉर्पियो रोकते ही उड़े पुलिस के होश


