Uttarakhand
उत्तराखंड में 29 मई 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) जांच शुरू होगी। ये काम 1 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा।29 मई से 7 जून तक कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी होगी। 8 जून से 7 जुलाई तक सभी बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल पब्लिश होगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। 10 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी नोटिस जारी कर दावे-शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। अंतिम वोटर लिस्ट 15 सितंबर 2026 को जारी होगी।
Uttarakhand
उत्तराखंड में पिछले करीब एक साल में 4,53,459 वोटरों की संख्या कम हो गई है। एक जनवरी 2025 को राज्य में कुल 84,29,459 मतदाता थे, जो अब घटकर 79,76,000 रह गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) के अनुसार, मृत्यु, विस्थापन, डुप्लीकेसी और अनुपस्थिति के कारण पूरी प्रक्रिया के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
Uttarakhand
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट चौक पर दिल्ली से आए कुछ लड़को और एक स्थानीय विक्रम चालक के बीच छोटी बहस हाथापाई में बदल गई। झगड़े के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग फंस गए। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवकों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
Uttarakhand
गोपेश्वर गेस्ट हाउस में भाजपा विधायकों और जिलाध्यक्ष को मनाने सांसद अनिल बलूनी के करीबी विपिन कैंथोला पहुंचे। बैठक के दौरान उनके और नेताओं के बीच तीखी बहस हुई.जो एकदम से झगड़े में बदल गई। इसी दौरान मीडिया कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण रहा ,इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे माहौल को शांत कराया.
Uttarakhand
इस साल चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दिव्यांग और बुजुर्ग अब लंबी लाइन में खड़े नहीं होंगे। पहली बार बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनके लिए अलग दर्शन की सुविधा तैयार की है। इसके लिए सभी नियम और एसओपी भी पहले ही बना ली गई है।
Uttarakhand
हरिद्वार के बुग्गावाला में हलाला का पहला मुकदमा दर्ज होने के बाद अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम पीड़िता के घर पहुंचीं। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए न्याय की उम्मीद जताई और पीड़ित परिवार को सरकारी मदद का भरोसा दिया।
Uttarakhand
चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ में पंडित ऑनलाइन ठगी से परेशान होकर विरोध में उतर आए। उन्होंने हाथ में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और कहा कि श्राद्ध ऑनलाइन कराने के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी हो रही है। पंडितों ने लोगों से साइबर ठगों से सतर्क रहने की भी अपील की।
Uttarakhand
आज नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता पैदल हाईकोर्ट पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और अन्य न्यायाधीश तथा न्यायिक अधिकारी भी पैदल ही कोर्ट रूम पहुंचे । ये नजारा कोर्ट में मौजूद लोगों के लिए काफी खास और ध्यान खींचने वाला रहा।कानूनी सेवा विभाग ने एक नया अभियान शुरू किया है। अब न्यायाधीश, वकील, कर्मचारी और वादकारी कम से कम एक महीने तक ऑफिस या कोर्ट आने-जाने के लिए बस, साइकिल या पैदल चलने का फैसला किया है
Uttarakhand
देहरादून के सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया की डिक्शन कंपनी में शुक्रवार को कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी को लेकर सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में कर्मचारी कंपनी के मुख्य गेट पर जमा हो गए और जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबे समय से मांगें सुनी नहीं जा रही है. प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और भारी भीड़ जमा हो गई।

Uttarakhand
हाईकोर्ट राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सख्त


