Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeअपराधUttarakhand:चम्पावत में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस...

Uttarakhand:चम्पावत में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस…

Uttarakhand: चम्पावत में रहस्यमयी मौत

चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के मल्ला कमलेख (पोखरी) गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। मंगलवार सुबह 40 साल की भावना देवी का शव पड़ोसी महिला के घर की रेलिंग से फांसी पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लोहाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Uttarakhand: गांव में तनाव का माहौल

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, महिला को अपने पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था और गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला ने कथित प्रेमिका के घर पहुंचकर फांसी लगा ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Uttarakhand: जांच में जुटी पुलिस

मृतका तीन बच्चों की मां थी। उसका पति दिगराज सिंह बोहरा काशीपुर में तेल का टैंकर चलाता है और घटना से एक दिन पहले ही गांव लौटा था। जिस घर में घटना हुई, उसके मालिक ने भी प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी

Uttarakhand

कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments