Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeअपराधPragya Singh Case:केदारनाथ यात्रा से लौट रही नई नवेली दुल्हन की इनसाइड...

Pragya Singh Case:केदारनाथ यात्रा से लौट रही नई नवेली दुल्हन की इनसाइड स्टोरी…

Pragya Singh Case:लापता दुल्हन बेगूसराय से मिली

केदारनाथ यात्रा के बाद पति के साथ देहरादून से गाजियाबाद जा रही 29 साल की प्रज्ञा सिंह अब सुरक्षित मिल गई है। प्रज्ञा अचानक रात करीब 1 बजे नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से गायब हो गई थी। इस खबर के बाद परिवार से लेकर पुलिस तक हर कोई परेशान था। अब 6 दिन बाद प्रज्ञा सिंह बिहार के बेगूसराय में मिली है। उत्तराखंड पुलिस उसे वापस लेकर आ रही है और परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

Pragya Singh Case: क्या है पूरा मामला

अब इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर प्रज्ञा ट्रेन से बेगूसराय कैसे पहुंची? क्या वह खुद ट्रेन से उतरी थी या किसी ने उसे वहां पहुंचाया? मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है या फिर कोई और वजह है, इसका जवाब अभी साफ नहीं है। प्रज्ञा की शादी करीब ढाई महीने पहले ही हुई थी। ऐसे में लोग इस मामले को लेकर हैरानी भी जता रहे हैं और कई तरह की बातें भी सामने आ रही हैं।

Pragya Singh Case

Pragya Singh Case: मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब प्रज्ञा से पूछताछ करेगी ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। सबसे ज्यादा सवाल उसके पति मनीष के मन में हैं, क्योंकि इस घटना के बाद वह लगातार परेशान रहा। फिलहाल सभी की नजर अब पुलिस जांच और प्रज्ञा के बयान पर टिकी हुई है।

होमस्टे और गेस्टहाउस पर छापेमारी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments