Uttarakhand Tourism:अलग-अलग इलाकों में छापेमारी
नैनीताल में सोमवार सुबह प्रशासन ने शहर के अलग-अलग जगहों में अचानक छापेमारी की। मॉल रोड, मल्लीताल बाजार और अन्य जगहों पर चल रहे होमस्टे और गेस्टहाउस की जांच की गई। इस दौरान कई जगहों पर नियमों का पालन नहीं मिला, जिसके चलते कुछ संचालकों पर चालान भी काटा गया और आगे नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
Uttarakhand Tourism:प्रशासन की कार्रवाई तेज
एसडीएम पुलिस टीम के साथ तल्लीताल इलाके में भी पहुंचे और वहां पार्किंग, रिकॉर्ड और अन्य सुविधाओं की जांच की गई। कई होमस्टे में न तो पार्किंग की सही व्यवस्था मिली और न ही नियमों का पालन दिखा। प्रशासन अब सभी संस्थानों की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

देहरादून में कुमार सानू को मिला सम्मान…


