Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeअपराधUttarakhand:Haridwar पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान...

Uttarakhand:Haridwar पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान…

Uttarakhand: ऑपरेशन प्रहार की मार

Haridwar में ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस ने देर रात बड़ा अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसा। पुलिस टीम ने ढाबों, सड़क किनारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया, जहां 62 नशेड़ियों को मौके से दबोच लिया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

Uttarakhand:सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी रोकना

पुलिस के मुताबिक लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया। ऑपरेशन का मकसद सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी रोकना और कानून व्यवस्था बनाए रखना था। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिडकुल पुलिस ने साफ कहा कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Uttarakhand

देहरादून में क्या क्या हो रहा है






RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments